अबनाः फिलिस्तीन के विदेशमंत्री ने ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईल के अपराधों के विरुद्ध अन्तर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय में जंग अपराध का मामला दर्ज कराने का फ़ैसला किया है।
रियाज़ अलमालेकी ने कहा कि पिछले 28 दिनों में जो कुछ हुआ वह सब कुछ इस्राईल के विरुद्ध जंग अपराधों के स्पष्ट सबूत हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रमाणों को दिखाने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि इस्राईल ने जो अपराध किये हैं वह अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का स्पष्ट उल्लंघन हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि फ़िलिस्तीनी विदेशमंत्री की बात सही है। अल मलिकी ने साथ ही संयुक्त राष्ट्रसंघ से भी ग़ज़्ज़ा मे इस्राईल के अपराधों को रुकवाने और उसे जंग अपराधी घोषित कराने की मांग की है।
फ़िलिस्तीन के विदेशमंत्री की यह मांग संयुक्त राष्ट्रसंघ के मानवाधिकार आयोग के उस प्रस्ताव के बाद आई है जिसमें ग़ज़्ज़ा मे इस्राईल के अपराधों की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई है। ग़ौरतलब कि इस्राईल ने 9 जूलाई को ग़ज़्ज़ा पर शुरू किये हमले में कम से कम 1860 फ़िलिस्तीनियों को शहीद और 9500 से अधिक लोगों को शहीद कर दिया। मृतकों और घायलों में अधिकतर आम नागरिक हैं।
6 अगस्त 2014 - 03:55
समाचार कोड: 629263
फिलिस्तीन के विदेशमंत्री ने ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईल के अपराधों के विरुद्ध अन्तर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय में जंग अपराध का मामला दर्ज कराने का फ़ैसला किया है।